छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए ? प्राप्त कर सकते हैं। नागरिक शास्त्र कक्षा 8 के प्रश्न उत्तर छात्रों की सहायता के लिए बनाए गए हैं। ncert solutions class 8 civics chapter 3 हमें संसद क्यों चाहिए ? के माध्यम से छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 8 नागरिक शास्त्र अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए ? के प्रश्न उत्तर को साधारण भाषा में बनाया गया हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन class 8 अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए ? के प्रश्न उत्तर नीचे देख सकते हैं। आइये फिर नीचे कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 3 के प्रश्न उत्तर देखें।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए ?
छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान कक्षा आठवीं के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त है। बता दें कि class 8 samajik vigyan chapter 3 question answer को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाया गया हैं।कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 3 हमें संसद क्यों चाहिए ? को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-3 class 8 chapter 3 नीचे से देखें।
कक्षा : 8
विषय : सामाजिक विज्ञान (नागरिक शास्त्र –सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन-3)
पाठ :-3 हमें संसद क्यों चाहिए ?
पाठ के बीच में पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर
प्रश्न 1 – सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए।
उत्तर :- सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से तात्पर्य यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार है। औपनिवेशिक शासन के अनुभव और स्वतंत्रता संघर्ष में तरह – तरह के लोगों की हिस्सेदारी के आधार पर राष्ट्रवादियों को विश्वास हो गया था कि स्वतंत्र भारत में सभी लोग अपने जीवन को प्रभावित करने वाले फैसलों में हिस्सा लेने की क्षमता रखते है। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से लोग खुद की जरूरतों और मांगो के प्रति संवेदनशील रहेंगे।
प्रश्न 2 – क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा, आपकी राय में इस बात से कोई फ़र्क पड़ता है या नहीं ? चर्चा कीजिए।
उत्तर :- हमारे विचार से क्लास मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थियों द्वारा होना चाहिए क्योंकि अगर यह चुनाव विद्यार्थी करेंगे तो वह उस मॉनीटर की हर बात मानेंगे भी और उनका सहयोग भी करेंगे। यह सहयोग की भावना मॉनीटर में भी रहेगी। अगर यह चुनाव शिक्षक करेंगे तो उनके मन में यह हीन भावना पैदा होगी कि यह शिक्षक को पसंद है और हम नहीं, हमें क्यों नहीं चुना गया।
प्रश्न 3 – बगल में दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें :-
(क) कौन सरकार बनाएगा ? क्यों ?
उत्तर :- दी गई तालिका के आधार पर कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी, क्योंकि उसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हुए है।
(ख) विपक्ष किसको कहा जाएगा ? उसकी क्या भूमिका है ?
उत्तर :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, डी.एम. के. जैसी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इनकी भूमिका ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं कहलाएगी क्योंकि उनकी संख्या बहुत कम है।
(ग) लोक सभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे ?
उत्तर :- जो लोकसभा के लिए किसी न किसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते है।
(घ) क्या यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है ?
उत्तर :- हां, यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है।
प्रश्न 4 – पृष्ठ 28 पर दिए गए चित्र में 1962 में हुए तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गए हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें :-
(क) लोक सभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं ? आपके विचार से ऐसा क्यों है ?
उत्तर :- लोकसभा में उत्तर प्रदेश राज्य के सांसद (86) सबसे अधिक है, क्योंकि यह राज्य बहुत बड़ा है तथा इसमें चुनाव क्षेत्र भी अन्य राज्यों से अधिक है।
(ख) लोक सभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है ?
उत्तर :- लोकसभा में मणिपुर तथा त्रिपुरा राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है।
(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं ?
उत्तर :- कांग्रेस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे अधिक ज़्यादा सीटें जीती है।
(घ) आपके राज्य में कौन सा दल सरकार बनाएगा ? कारण बताएँ ।
उत्तर :- हमारे राज्य में कांग्रेस राजनीतिक दल सरकार बनाएगा क्योंकि उसे सबसे अधिक सीटें मिली है।
प्रश्न 5 – उपरोक्त प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्री से क्या जानकारी माँगी जा रही है ?
उत्तर :- वे यह जानना चाहते थे कि क्या नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने सभी राज्य सरकारों से विद्यालयों में ‘जंक फ़ूड’ पर प्रतिबंध लगाने लगाने से जुड़े सब कदम उठाए, क्या केंद्र सरकार ने राज्यों द्वारा उपर्युक्त मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।
प्रश्न 6 – इस तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 50 सालों में चुनावों में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरुआती वृद्धि के बाद प्रायः स्थिर रही है ?
उत्तर :- पिछले 50 सालों में चुनावों में जनता की सहभागिता में उतार चढ़ाव आए है।
प्रश्न 7 – आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है ? चर्चा करें।
उत्तर :- संसद में महिलाओं की कम संख्या का कारण है कि महिलाओं को सांसद से जुड़े रहने के लिए कम समझना, उन्हें पुरुषों के मुकाबले कमजोर मानना। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं समझा जाता। कही तक ये सोचा जाता है कि वे घर का काम करने में भी व्यस्त रहेगी और राजनीति में दिलचस्पी भी उनकी कम रहेगी।
अभ्यास :-
प्रश्न 1 – राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए ?
उत्तर :- सन 1885 में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने माँग की कि विधायिका में निर्वाचित सदस्य होने चाहिए और उन्हें बजट पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का अधिकार मिलना चाहिए। 1909 में बने गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था को मंजूरी दे दी। हालाँकि ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत बनाई गई शुरुआती विधायिकाएँ राष्ट्रवादियों के बढ़ते जा रहे दबाव के कारण ही बनी थी। लेकिन इनमें भी सभी वयस्कों को न तो वोट डालने का अधिकार दिया गया था और न ही आम लोग निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते थे। क्योंकि राष्ट्रीय नेता इस एक्ट से संतुष्ट नहीं थे। 1919 एवं 1935 के एक्ट के अंतर्गत मतदाताओं की संख्या बढ़ी परन्तु वयस्क निर्माण मताधिकार लागू नहीं किया गया। भारतीय नेताओं ने वयस्क मताधिकार की मांग की और जब उन्हें संविधान निर्माण का अवसर मिला तो उन्होंने वयस्क मताधिकार के सिद्धांत को लागू किया।
प्रश्न 2 – बगल में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है ? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं ? कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है ?
उत्तर :- लोकसभा चुनाव क्षेत्र – करनाल – श्री अरविंद शर्मा (2004) (कांग्रेस सांसद) हरियाणा राज्य : लोकसभा सीटें – 10 हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजातियों एवं नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है।
प्रश्न 3 – अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘ संसदीय शासन व्यवस्था में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद (केंद्र सरकार) तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्य सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें :-
राज्य सरकार | केंद्र सरकार | |
कौन सा / से राजनीतिक दल अभी सत्ता में है ? | ||
आपके क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि कौन है ? | ||
अभी कौन-सा राजनीतिक दल विपक्ष में है ? | ||
पिछले चुनाव कब हुए थे ? | ||
अगले चुनाव कब होंगे ? | ||
आपके राज्य से कितनी महिला प्रतिनिधि है ? |
उत्तर:-
राज्य सरकार | केंद्र सरकार | |
कौन सा / से राजनीतिक दल अभी सत्ता में है ? | भारतीय जनता पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
आपके क्षेत्र में निर्वाचन प्रतिनिधि कौन है ? | श्री मनोहर लाल खट्टर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |
अभी कौन-सा राजनीतिक दल विपक्ष में है ? | इंडियन नेशनल लोकदल | इंडियन नेशनल लोकदल |
पिछले चुनाव कब हुए थे ? | 2019 | 2019 |
अगले चुनाव कब होंगे ? | 2024 | 2024 |
आपके राज्य से कितनी महिला प्रतिनिधि है ? | 9 | 78 |
कक्षा 8 नागरिक शास्त्र के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे टेबल से देखें
अध्याय की संख्या | अध्याय के नाम |
अध्याय 1 | भारतीय संविधान |
अध्याय 2 | धर्मनिरपेक्षता की समझ |
अध्याय 3 | हमें संसद क्यों चाहिए? |
अध्याय 4 | कानूनों के समझ |
अध्याय 5 | न्यायपालिका |
अध्याय 6 | हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली |
अध्याय 7 | हाशियाकरण की समझ |
अध्याय 8 | हाशियाकरण से निपटना |
अध्याय 9 | जनसुविधाएँ |
अध्याय 10 | कानून और सामाजिक न्याय |
छात्रों को नागरिक शास्त्र कक्षा 8 के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। class 8 social science in hindi में देने का उद्देश्य केवल छात्रों को बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट के एनसीईआरटी के पेज से सभी कक्षाओं के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा।
कक्षा 8 के इतिहास और भूगोल के एनसीईआरटी समाधान | यहां से देखें |