छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 10 हिंदी क्षितिज पाठ 6 संगतकार के एनसीईआरटी समाधान प्राप्त कर सकते हैं।संगतकार के लेखक मंगलेश डबराल है। हमने इस पेज में आपके लिए कक्षा 10 संगतकार के प्रश्न उत्तर सरल भाषा दी हुए हैं। जिससे छात्र परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। सभी प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कक्षा | 10 |
विषय | हिंदी (क्षितिज भाग 2) |
पाठ | 6-संगतकार (मंगलेश डबराल) |
बोर्ड | सीबीएसई |
पुस्तक | एनसीईआरटी |
शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
प्रश्न-अभ्यास
प्रश्न 1 – संगतकार के माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है?
उत्तर :- संगतकार के माध्यम से कवि ने उन व्यक्तियों की ओर संकेत किया है जिन्होंने सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन ऐसे लोगों का कहीं नाम नहीं होता है। ऐसे लोग केवल गुमनाम होते हैं कोई इनसे परिचित भी नहीं होता। यह ऐसे लोग होते हैं जो केवल एक सहायक कलाकार के रूप में होते हैं। अपनी मेहनत का श्रेय भी स्वयं नहीं लेते हैं मुख्य व्यक्ति को सारा श्रेय दे देते हैं पर होते महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 2 – संगतकार व्यक्ति संगीत के अलावा और किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?
उत्तर :-
- युद्ध के क्षेत्र में भी संगतकार व्यक्ति होते हैं जो वीर योद्धा के रूप में युद्ध भूमि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन उनकी वीरता का श्रेय उन लोगों को मिलता है जो नीति निर्धारित करते हैं।
- राजनीति के क्षेत्र में भी संगतकार होते हैं जैसे राजनीति में बड़े बड़े नेताओं को ऊपर उठाने और उन्हें प्रसिद्धि दिलाने के लिए उनके सहयोगी काफी मेहनत करते हैं लेकिन उनकी मेहनत का श्रेय केवल नेताओं को मिलता है।
- भक्ति के क्षेत्र में भी संगतकार संत महात्माओं के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं लेकिन प्रसिद्धि संत महात्मा को मिलती है।
- खेल के क्षेत्र में भी ऐसा होता है टीम की सफलता का श्रेय कैप्टन को मिलता है जबकि मेहनत खिलाड़ियों की भी होती है।
- शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक अध्यापक संगतकार के रूप में अपना दायित्व निभाते हैं लेकिन इसका श्रेय प्रधानाचार्य को मिलता है।
- अनुसंधान के क्षेत्र में भी बड़े बड़े वैज्ञानिकों के साथ कई ऐसे वैज्ञानिक होते हैं जो सहयोगी के रूप में अपना योगदान देते हैं पर इसका श्रेय भी मुख्य वैज्ञानिकों को मिलता है।
प्रश्न 3 – संगतकार किन किन रूपों में मुख्य गायक और गायिकाओं की मदद करते हैं?
उत्तर :- 1. संगतकार मुख्य गायक और गायिका के स्वर के साथ अपना स्वर मिलाते हैं।
2. मुख्य गायक और गायिका के सुर से भटक जाने पर संगतकार उन्हें सही सुर में लाने के लिए उनकी मदद
करते हैं।
3. मुख्य गायक को संगतकार अकेलापन महसूस होने नहीं देते हैं।
4. जब गायक और गायिका अंतरे के जटिल तानों में उलझ जाते हैं तब संगतकार उनकी मदद करते हैं।
प्रश्न 4 – भाव स्पष्ट कीजिए –
और उसकी आवाज़ में एक हिचक साफ़ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न
उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
उत्तर :- कवि ने इन पंक्तियों के माध्यम से संगतकार के लिए कहा है कि संगतकार कभी भी मुख्य गायक से आगे निकलने की कोशिश नहीं करता है। संगतकार की आवाज़ में हिचक भले होती है लेकिन वह खुद को मुख्य गायक से ऊंचा उठाने का प्रयास नहीं करता है। ऐसा करना संगतकार की विफलता को नहीं दर्शाता बल्कि वह उसकी महानता है जो खुद को पीछे रखकर मुख्य गायक को श्रेष्ठ दिखाता है।
प्रश्न 5 – किसी भी क्षेत्र में प्रसिध्दि पाने वाले लोगों को अनेक लोग तरह तरह से अपना योगदान देते हैं। कोई एक उदाहरण देकर इस कथन पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर :- यदि कोई फिल्म बनती है तो उसमें नायक और नायिका की भूमिका ज़रूरी होती है परंतु एक अच्छी फिल्म अच्छे निर्देशन पर आधारित होती हैं। इसलिए एक अच्छा निर्देशक ही सफल फिल्म बना सकता है लेकिन इस काम में और भी व्यक्ति होते हैं सहयोगी के तौर पर काम करते हैं जैसे फिल्म के क्षेत्र में गायक गायिका, पटकथा लेखक, संगीतकार, कैमरामैन, गायक गायिका, ड्रेस डिजाइनर, मेकअप मैन, निर्माता, कहानीकार, गीतकार आदि।
प्रश्न 6 – कभी कभी तारसप्तक की ऊँचाई पर पहुँचकर मुख्य गायक का स्वर बिखरता नज़र आता है। उस समय संगतकार उसे बिखरने से बचा लेता ह। इस कथन के आलोक में संगतकार की विशेष भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :- जब मुख्य गायक गाते समय अपने स्वर को ऊँचा कर लेते हैं तब उनका स्वर बिखरने लगता है। तो ऐसी स्थिति में संगतकार अपनी आवाज़ के ज़रिए स्वर को बिखरने से रोकता है। संगतकार एक ऐसा कलाकार होता है जो गायक के लिए सहायक के तौर पर कार्य करता है और इसका सहयोग गायक के लिए ज़रूरी होता है।
प्रश्न 7 – सफलता के चरम शिखर पर पहुँचने के दौरान यदि व्यक्ति लड़खड़ाता है तब उसे सहयोगी किस तरह
संभालते हैं?
उत्तर :- 1. वे उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
2. वे उसे उत्साहवर्धक कविता भी सुनाते हैं।
3. वे उसे शाबासी देकर उसके उत्साह को भी बढ़ाते हैं।
4. वे उसके मनोबल को टूटने नहीं देते हैं।
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 8 – कल्पना कीजिए आपको किसी संगीत या नृत्य समारोह का कार्यक्रम प्रस्तुत करना है पर आपके सहयोगी कलाकार किसी कारणवश नहीं पहुँच पाए-
(क) ऐसे में अपनी स्थिति का वर्णन करों
(ख) ऐसी परिस्थिति का आप कैसे सामना करेंगे?
उत्तर :- छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 9 – आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखें।
उत्तर :- छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 10 – किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावन होते हुए भी मुख्य या शीर्ष स्थान पर क्यूँ नहीं पहुँच पाते?
उत्तर :- किसी भी क्षेत्र में संगतकार की पंक्ति वाले लोग प्रतिभावान होते हुए भी शीर्ष स्थान पर इसलिए नहीं पहुँच पाते क्योंकि वह हमेशा से एक सहयोगी के तौर पर काम करते हैं। ऐसे में उनकी आदत केवल एक सहयोगी के रूप में बन जाती है जिसकी वजह से वह अपनी कला का प्रदर्शन करने में झिझक महसूस करते हैं और उनमें साहस का अभाव हो जाता है। मुख्य कलाकार समय के साथ इतना सतर्क हो जाता है कि वह संगतकार को शीर्ष स्थान पर पहुँचने नहीं देता।