एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल पर कक्षा 6 हमारे अतीत -1 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया चैप्टर का पूरा समाधान दिया हुआ है। ncert solutions class 6 social science history chapter 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया पूरी तरह से मुफ्त है। छात्र कक्षा 6 इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया प्रश्न उत्तर से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। आइये फिर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया नीचे देखते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास हमारे अतीत -1 का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना। यह एनसीईआरटी सलूशन कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग कियाराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है।

कक्षा : 6
विषय : सामाजिक विज्ञान (इतिहास, हमारे अतीत -1)
अध्याय : 7
– अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया (प्रश्न -उत्तर)

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

प्रश्न 1 – उन देशों के नाम बताओ जहाँ अशोक के अभिलेख मिले हैं। भारत के कौन-से राज्य मौर्य साम्राज्य से बाहर थे ?

उत्तर :- भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अशोक के अभिलेख मिले है। सिक्किम, नागालैण्ड, मेघालय, त्रिपुरा ये ऐसे राज्य है जो मौर्य साम्राज्य से बाहर थे।

प्रश्न 2 – राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को क्यों चखते थे ?

उत्तर :- उस समय राजा सामान्यत: हथियार बँधी महिलाओँ से घिरे रहते थे। वे हमेशा इस बात से डरते थे कि कहीं कोई उनकी हत्या ना करदे या फिर उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान ना पहुंचा दे। इसलिए वो पहले खाना खुद नहीं खाते थे और नौकरों को कहते थे खाना चखने के लिए। यहाँ तक कि वे लगातार एक कमरे में भी नहीं सोते थे।

प्रश्न 3 – पाटलिपुत्र मोहनजोदड़ो से किस तरह भिन्न था?

उत्तर :- पाटलिपुत्र मोहनजोदड़ो से निम्नलिखित प्रकार से भिन्न था:-

पाटलिपुत्र में घर लकड़ी या कच्ची ईटो से बने होते थे जबकि मोहनजोदड़ो में घर पक्की ईटों के बने होते थे। पाटलिपुत्र में घर दो या तीन मंजिलों के बने होते थे और मोहनजोदड़ो में घर एक या दो मंजिलों के होते थे। पाटलिपुत्र नगर एक विशाल दिवार से घिरा हुआ था जबकि मोहनजोदड़ो नगर दो हिस्सों में बटा हुआ था।

प्रश्न-4. कलिंग की लड़ाई से युद्ध को लेकर अशोक के विचारों में कैसे परिवर्तन हुआ ?

उत्तर :- अपने एक अभिलेख में अशोक ने एक बात लिखी हुई थी। राजा बनने के आठ साल बढ़ मैंने कलिंग विजय की। उस लड़ाई में लगभग डेढ़ लाख लोग बंदी बनाये गए थे। एक लाख से ज्यादा लोग मर गए थे जिसका मुझे बहुत दुःख भी हुआ था। चाहे हम उस युद्ध को जीत लेते है लेकिन हम इसमें अपने काफी सगे सम्बन्धियों को खो देते है जिनसे हमारे लगाव होता है। इसलिए अशोक ने कभी युद्ध न करने का निर्णय लिया और अपने विचारो को अभिलेख में उतरा ताकि आने वाले समय में उसकी पीढ़ी भी उसके लिखें गए आदर्शो पर चलें।

अन्यत्र

मौर्य साम्राज्य के उभरने से थोड़ा पहले लगभग 2400 वर्ष पहले, चीन में सम्राटों ने चीन की दीवार का निर्माण शुरू किया। इसे बनाने का उद्देश्य उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था। अगले 2000 वर्षों तक इस दीवार का निर्माण कार्य चलता रहा, क्योंकि साम्राज्य की सीमाएँ बदलती रहीं। यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लंबी है तथा पत्थर और ईंट से बनी है। इसकी ऊपरी सतह सड़क जैसी चौड़ी है। इस दीवार को बनाने के लिए हजारों लोगों को काम करना पड़ा। हर 100-200 मीटर की दूरी पर इस पर निगरानी के लिए बुर्ज बने हुए हैं।

प्रश्न 1 – पड़ोसी देशों के प्रति अशोक का रवैया चीनी सम्राटों के रवैये से कैसे भिन्न था?

उत्तर :- पड़ोसी देशों के प्रति अशोक का रवैया प्यार भरा और आदरणीय भाव वाला था। वह सबसे शांत स्वभाव से मिलता और मित्रता वाला व्यव्हार रखता था। लेकिन चीनी लोग सबसे दुर्व्यवहार करते और सबसे शत्रुता रखते थे।

प्रश्न 2 – चीन के सम्राटों का ‘चीन की दीवार’ बनाने का उद्देश्य क्या था?

उत्तर :- इनका उद्देश्य यह था कि उतरी सीमा की पशुपालक लॉगो से रक्षा हो सके।

प्रश्न 3 – चीन की दीवार’ की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर :- चीन की दीवार 6400 किलोमीटर लम्बी है। यह पत्थर और ईट से बनी हुई है। इसकी ऊपरी सतह सड़क जैसी चौड़ी है। इस दीवार को बनाने के लिए हजारों लोगों को काम करना पड़ा। हर 100-200 मीटर की दूरी पर इस पर निगरानी के लिए बुर्ज बने हुए हैं।

प्रश्न अभ्यास

आओ याद करें

प्रश्न 1 – मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ।

उत्तर :- मौर्य साम्राज्य में विभिन्न कम धंधों में लगे हुए लोगों की सूचि निम्नलिखित है:-

  1. नागरो में व्यापारी, सरकारी अधिकारी, और शिल्पकार रहा करते थे।
  2. साम्राज्य के बहुत बड़े क्षेत्र में किसानों और पशुपालकों के गांव बसे हुए थे।
  3. मध्य भारत के अधिकतर भागो में ज्यादातर हिस्सा जंगलो से भरा हुआ था।

प्रश्न 2 – रिक्त स्थानों को भरो :

(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ………………………… वसूलते थे।

(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ………………………… के रूप में भेजा जाता था।

(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण ………………………… और ………………………… पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।

(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ………………………… दिया करते थे।

उत्तर : जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी कर वसूलते थे।

(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में गवर्नर के रूप में भेजा जाता था।

(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण मार्गो और नदियों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।

(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को नजराना दिया करते थे।

प्रश्न 3 – बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत

(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।

(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।

(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।

(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।

(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।

उत्तर :

(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।(गलत)

(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।(सही)

(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।(गलत)

(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।(गलत)

(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।(सही)

आओ चर्चा करें

प्रश्न 4 – उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।

उत्तर :- अशोक साम्राज्य में अलग अलग धर्मो को मानने वाले लॉगो की सोच को खत्म करना चाहता था और उनका ठकराव बंद करना चाहता था। जो लोग जानवरो को बली चढ़ाते है ऐसे मानसिक बुद्धियों वाले लॉगो की निंदा करता था और यह सब बदलना चाहता था। ऐसी और कई प्रकार की सामस्याऐ थी कि दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता था।परिवारों तथा पड़ोसियों के बीच भी छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे।अशोक में या महसूस किया था कि इन समस्याओं का निदान होना अति आवश्यक है।

प्रश्न 5 -धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?

उत्तर :- अशोक ने अपने संदेशो को लॉगो तक पहुचाने के लिए शीलाओ और स्तम्बो पर खुदवा दिए। अधिकारियो को यह निर्देश दिए कि ये संदेश उनको पढ़कर सुनाए जो पढ़ नहीं सकते। अशोक ने धम्म के विचारो को प्रसारित करने के लिए सीरिया,श्रीलंका में दूत भेजे। उन्होंने सड़के बनवाई कुए खुदवाये, विश्राम ग्रह बनवाये। इसके अतिरिक्त मनुष्यो और जानवरो की चिकित्सा की व्यव्स्था की।

प्रश्न 6 – तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ।

उत्तर :- अधिकतर दास या तो युद्ध बंदी होते थे या वे शूद्र वर्ग से संबंध रखते थे।.उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था । इन दसों और नौकरों से अधिक से अधिक काम लेने के लिए इनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था और उन्हें डरा कर धमकाकर भी रखा जाता था ताकि वह उनकी हर बात माने। अशोक के आदेशों से उनकी स्थिति में अवश्य ही सुधार हुआ होगा क्योकि अशोक ने युद्ध के नीति का त्याग कर दिया इसलिए अब और लोगों को युद्ध बंदी नहीं बनाया जाता था। अशोक ने लोगों के हितों के लिए कार्य करने के अपने अधिकारियों को विशेष आदेश दे रखे थे।

आओ करके देखें

प्रश्न 7 – रौशन को यह बताते हुए कि हमारे रुपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो। कम से कम एक और चीज़ का नाम लो जिस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं।

उत्तर :- हमारे रुपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है। सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया। यह चित्र हम रुपयों-सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर पर भी देखते हैं।

प्रश्न 8 – अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन-सी चार राजाज्ञाएँ देते ?

उत्तर :- 1. सभी के साथ आदर भाव रखे और किसी के साथ कोई लड़ाई न हो।

2. सभी ईमानदारी से रहे।

3. जाति, लिंग, रंग के आधार पर भेदभाव् न हो।

4. स्त्रियों को पुरुषो के बराबर अधिकार प्राप्त हो।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 इतिहास के सभी चैप्टर नीचे लिंक से प्राप्त करें

अध्याय संख्याअध्याय के नाम
1क्या, कब, कहाँ और कैसे
2आखेट – खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
3आरंभिक नगर
4क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
5राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य
6नए प्रश्न नए विचार
7अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
8खुशहाल गाँव और समृद्ध शहर
9व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री
10नए साम्राज्य और राज्य
11इमारतें, चित्र तथा किताब

छात्रों को एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 7 अशोक : एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कक्षा 6 के भूगोल और नागरिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधानयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply