Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 10 हम धरती के लाल

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा पाठ 10 हम धरती के लाल प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 7 हिंदी पाठ 10 के प्रश्न उत्तर मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए हैं। दूर्वा भाग 2 कक्षा 7 chapter 10 के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 10 हम धरती के लाल के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

देखा गया है कि durva hindi book class 7 solutions के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से ncert class 7 hindi durva solutions chapter 10 पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। durva bhag 2 किताब बहुत ही रोचक है। आइये फिर नीचे ncert solutions for class 7 hindi durva chapter 10 हम धरती के लाल देखते हैं।

NCERT Solutions Class 7 Hindi Durva Chapter 10 हम धरती के लाल

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान का उदेश्य केवल अच्छी शिक्षा देना है। कक्षा 7 वीं हिंदी अध्याय 10 हम धरती के लाल के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहायता से बनाए गए है। छात्र नीचे cbse hindi textbook for class 7 with answers प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा : 7
विषय : हिंदी (दूर्वा भाग -2)
अध्याय : 10 (हम धरती के लाल
)

प्रश्न अभ्यास:-

1 . कविता से:-

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़कर उत्तर दो :-

(क) “नया संसार बसाएँगे, नया इंसान बनाएँगे।“
तुम्हारे विचार से नया संसार बसाने और नया इंसान बनाने की ज़रूरत है या नहीं ? कारण भी बताओ।

उत्तर :- नहीं हमें नया संसार और नया इंसान बनाने की जरूरत नहीं हैँ। क्योंकि इनमें भी तो वही गुण और अवगुण होगें जो अभी इंसानो में पनप रहे है। वे वैसा ही करेंगे जो अभी के लोग कर रहे है। इसलिए जरूरत है तो हमें खुद में बदलाव लाना चाहिए।

(ख) “रोज त्योहार मनाएँगे।“
तुम्हारे विचार से क्या रोज़ त्योहार मनाना उचित है ? क्यों ?

उत्तर :- अगर हम रोजाना त्योहार मनाएँगे तो हम इसी में उलझ कर रह जाएगे। ना तो कोई काम कर पाएगा और ना ही बच्चें स्कूल जा पाएंगे। अगर हम किसी भी चीज को रोज करते है तो उसको करने की उत्सुकता भी खत्म हो जाती है इसलिए ये उचित नहीं है।

(ग) “सौ सौ स्वर्ग उतर आएँगे, सूरज सोना बरसाएँगे।
दूध पूत के लिए बदल देगें तारों की चाल”
क्या ऊपर लिखी बातें संभव हो सकती हैं ? कारण भी पता करो ?

उत्तर :- कवि कहना चाहता है कि हम जब भी कोई काम करे तो हमें वह कार्य पूरी मेहनत से करना चाहिए। यदि हम मेहनत करे तो हम इस दुनिया को स्वर्ग में बदल सकते है न केवल एक बल्कि धरती पर सौ-सौ स्वर्ग उतार सकते है। कवि के अनुसार पृथ्वी की हर जगह सोना बरसेगा।  हमारे द्वारा की गई मेहनत आने वाली पीढ़ियों के भाग्य को बदलकर रख देगी।

(घ) कवि ‘हम धरती के लाल’ ही क्यों कहना चाहते हैं ?

उत्तर :- क्योंकि कवि यह दिखाना चाहता है कि हम लोग धरती से कितना जुड़े हुए है। हमें हमारी धरती माँ जहां हमने जन्म लिया है उससे हमें कितना प्यार है। हमारे देश के जवान अपनी धरती माँ की शान बचाने के लिए कुछ भी करने को हमेशा तत्पर रहते है।

2. वाक्य बनाओ:-

‘सुख-स्वप्नों के स्वर गूँजेंगे।‘
इसमें ‘स’ अक्षर बार-बार आया है।
तुम भी नीचे लिखे वर्णों से वाक्य बनाओ। ध्यान रखो कि उस वर्ण से शुरू होने वाले तीन शब्द तुम्हारे वाक्य में हों।  

(क) क………………………….

(ख) त…………………………..

(ग) द……………………………

उत्तर :- कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि।

      तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।

      खेदी -खेदी खाती दीह दारुन दलन की।

3. शब्द सज्जा :-

 ‘हम नया भूगोल बनाएँगे।‘
ऊपर लिखी पंक्ति में ‘भूगोल’ शब्द की जगह और कौन-कौन से शब्द आ सकते हैं ?
नीचे दिए गए बॉक्स में से छाँटो और कुछ शब्द स्वयं सोचकर लिखो।

संसार, कल्पना, इंसान, पौधा, चेतना, ज़माना, दुनिया, इतिहास

उत्तर :-  संसार, दुनिया, इतिहास, राष्ट्र

(ख) नीचें लिखे शब्दों को तुम्हारें घर की भाषा में क्या कहते हैं ?

(क) देश _______  (घ) जनता _______

(ख) धरती ______  (ङ) त्योहार _______

(ग) दूध _______    (च) इंसान _______

उत्तर:- (क) देश देश    (घ) जनता लोग

(ख) धरती धरती   (ङ) त्योहार पर्व, उत्स्व

(ग) दूध दूध    (च) इंसान   मानव , मनुष्य

4. सोचो और बताओ

(क) कवि एक नया संसार बसाना चाहता है जहाँ मानव की मेहनत पूजी जाए, जहाँ जनता में एकता हो, जहाँ सब समान हों, जहाँ सभी सुखी हों। तुम्हें अपने संसार में ऊपर लिखी बातें नज़र आती हैं या नहीं ? इन बातों के होने या न होने का क्या कारण है ?

उत्तर :- नहीं हमारे संसार में ऐसा कुछ नहीं है। सब अगर मेहनत करते है तो वो भी सिर्फ खुद के लिए। यहां कोई किसी को देखकर खुश नहीं होता। सभी एक दूसरे की खुशी से जलते है। और मौका ढूंढ़ते है उस इंसान को नीचा कैसे दिखाया जाए। सब बस अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहते है। कोई किसी से कुछ मतलब नहीं रखता।

(ख) तुम भी अपने संसार के बारे में कल्पनाएँ ज़रूर करते होंगे। अपने सपनों की दुनिया के बारे में बताओ।

उत्तर :- हम भी कवि की तरह यही सपना देखते है कि कोई भी व्यक्ति गरीब ना हो। सब इंसान मिल जुलकर भाईचारे से रहे। सब खुश रहे। कोई बच्चा ओढ़ने पढ़ने से वंचित न रहे। सब एक दूसरे के लिए मेहनत करें।

5. कैसे :-

बताओ तुम ये काम कैसे करोगे ? शिक्षक से भी सहायता लो।

(क) समय को रहा दिखाना

(ख) जनता को एक करना

(ग) तारों की चाल बदल देना

(घ) नया भूगोल बनाना

(ङ) नया इंसान बनाना

उत्तर :- (क) हम अपना हर कार्य समय से पहले करके समय को रास्ता दिखाएंगे।

(ख) लोगों को भाईचारे से रहने के लिए प्रेरित करके एक रखेंगे।

(ग) अपने परिश्रम से भाग्य की चाल बदल देंगे।

(घ) सबको एक रखकर, साथ रखकर नया संसर बनाएंगे।

(ङ) अपनी कमियों को पूरा करके सबसे प्यार और सबका साथ देने वाले नए इंसान बनेगे।

6. यह भी करों :-

ऐसी ही एक और कविता खोजकर अपनी कॉपी में लिखो। तुम स्वयं भी कविता की रचना कर सकते हो।

उत्तर :- पढ़ जाए जो आज

मिट जाए भेद

रंक -राजा का आज।

वसुधा से सीखो

भाईचारे का पाठ

एक सूत्र में बाँध

रखती संसार को साथ।

प्रकृति की विधा ऐसी निराली

संग संग चलती

कहीं न रुकती

दुख सुख में सदा

इक सार में रहती।

वसुधैव कुटुम्बकम्

एक ऐसा सूत्र

बने संपूर्ण वसुधा

एक कुटुम्ब परिवार।।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2 के सभी अध्याय नीचे देखें

कक्षा 7 हिंदी दूर्वा भाग 2

अध्यायअध्याय के नाम
1चिड़िया और चुरुंगुन
2सबसे सुंदर लड़की
3मैं हूँ रोबोट
4गुब्बारे पर चीता
5थोड़ी धरती पाऊँ
6गारो
7पुस्तकें जो अमर हैं
8काबुलीवाला
9विश्वेश्वरैया
10हम धरती के लाल
11पोंगल
12शहीद झलकारीबाई
13नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14पानी और धूप
15गीत

छात्रों को durva hindi book class 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके काफी ख़ुशी हुई होगी। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply